थराली। चमोली के थराली में कुलसारी आलकोट – माल बजवाड़ – मोटर मार्ग पर हुए एक अल्टो कार यूके 11 टीए 3880 नोणा गांव के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान घटना में कार सवार दो लोगो की मौत हो गईं।
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 2:30 बजे ऑल्टो किसी सवारी को छोड़ने नोणा गांव गई थी। ढालू और नोणा गांव के पास ऑल्टो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिल घायल व्यक्तियों का रेस्क्यू कर खाई से निकाला। इस दौरान सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टीम द्वारा दोनों शवों का रेक्सयू किया गया है।
थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया सड़क हादसे में वाहन चालक दर्शन राम उम्र 54 पुत्र लूती राम निवासी पासतोली एव दिनेश चंद्र जोशी उम्र 62 पुत्र बलराम जोशी की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। हरिद्वार के थाना सदर बाजार क्षेत्र में बीते सप्ताह कोर्ट रोड पुल फुटपाथ से चोरी हुआ एक वर्षीय बच्चा पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक चिकित्सक और उसका बेटा भी शामिल है। बच्चे को उत्तराखंड […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें 👉 पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पं. नारायण दत्त […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]