ओखलकांडा के छीड़ाखान-रीठासाहिब सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां जिले के ओखलकांडा में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। ओखलकांडा के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह अधौड़ा से हल्द्वानी को आ रही कैंपर अनियंत्रित होकर 500 फिट गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरने से 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। मूल रूप से ओखलकांडा ब्लॉक के अधोड़ा पदमपुर गल्पा निवासी दो सगे भाई शिवराज सिंह (25) और नरेंद्र सिंह (20) की भी इस दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई है। 

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास मिला एक अज्ञात वृद्धा का शव 

बताया जा रहा है की दोनों भाई दिवाली पर घर से वापस काम पर लौट रहे थे। शिवराज हल्द्वानी में होटल और प्रॉपर्टी का कारोबार करता था। जबकि उसका छोटा भाई नरेंद्र दिल्ली में होटल पर कार्यरत था। घर में कमाने वाले यही दो भाई थे। उनके पिता कुंवर सिंह गांव में ही खेती–बाड़ी करते हैं। दोनों भाई अब अपने पीछे माता–पिता बहन और एक अपने छोटे भाई छोड़कर चले गए। युवा बेटों की मौत की खबर सुनकर माता–पिता का रो- रोकर बुरा हाल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news nainital news Two real brothers died in Chheerakhan-Reethasahib road accident in Okhalkanda Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बच्चे चोरी के आरोप में पुलिस ने डॉक्टर उसके बेटे व तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। हरिद्वार के थाना सदर बाजार क्षेत्र में बीते सप्ताह कोर्ट रोड पुल फुटपाथ से चोरी हुआ एक वर्षीय बच्चा पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक चिकित्सक और उसका बेटा भी शामिल है। बच्चे को उत्तराखंड […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायक एवं अधिकारियों व प्रदेशभर से आए लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर दी दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण के नियंत्रित को नगर निगम स्थापित करेगा प्राइवेट वेंडिंग जोन – गजराज बिष्ट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]

Read More