भारी मात्रा में नशे के इंजेक्शन के साथ दो सगे भाई पुलिस की गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


काशीपुर। पुलिस ने दो सगे भाइयों को नशे के 510 इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी यूपी से नशे के इंजेक्शन को लाकर अपने मेडिकल स्टोर में दवाइयों की आड़ में बेचा करते थे। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

शुक्रवार देर शाम एसपी चंद्र मोहन सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेस को सूचित करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर कुंडा थाना पुलिस ने दो सगे भाइयों को बाइक पर नशे के इंजेक्शनों की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों आरोपी भाईयों ने अपना नाम अफरोज उर्फ फिरोज और अफजल निवासी परमानंदपुर थाना आईटीआई बताया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि उनमें से अफरोज का ग्राम परमानंदपुर में मेडिकल स्टोर है। इसी मेडिकल स्टोर की आड़ में वह पड़ोसी राज्य यूपी के जिला मुरादाबाद से अन्य दवाइयों के साथ नशे के इंजेक्शन की खरीद करते है। डिमांड के अनुसार जगह-जगह पर अधिक दामों पर नशेड़ियों को बेचते हैं। पुलिस ने दोनों भाइयों के हाथ से लेवोराइट डायजेपाम के 210 इंजेक्शन, प्रेन्योरफिन इंजेक्शन आईपी बुपाइन के 150 इंजेक्शन और फेनिरेमिंफ मेल्फेट इंजेक्शन आईपी ऐविल के 150 इंजेक्शन बरामद किए हैं। दोनों भाइयों का एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश गया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान भी पता लगाया जाएगा यह नशे के इंजेक्शन कहां से लाए जा रहे थे और कहां सप्लाई किए जाने थे। 

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 

पुलिस टीम में सीओ वीर सिंह, कुंडा थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी, उप निरीक्षक मनोहर चंद, कांस्टेबल नीरज बिष्ट, देवेंद्र सिंह व त्रिलोक सिंह आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  पुलिस के अनुसार […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More