अलकनंदा नदी में डूबने से गढ़वाल विवि के दो छात्रों की मौत जबकि एक छात्र को सकुशल बचाया एसडीआरफ ने  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के श्रीनगर में बुधवार को अलकनंदा नदी में डूबने से गढ़वाल विवि के दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक छात्र को एसडीआरफ ने सकुशल निकालते हुए अस्पताल में भर्ती कराया।
 
बुधवार 26 फरवरी को जिला नियंत्रण कक्ष पौड़ी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि अलकनंदा नदी, चौरास पुल के पास दो युवक नदी में डूब गए हैं जिसमें रेस्क्यू हेतु टीम की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट श्रीनगर से उप निरीक्षक आशीष तोपाल के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।जानकारी पर पता चला कि चौरास पुल के पास अलकनंदा नदी में तीन युवक तैरने के लिए नदी में उतरे थे, जिनमें से एक को स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत बचा लिया गया, जबकि शेष दो युवकों के डूबने की सूचना है। जिसके बाद एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल पीएसी, जिला पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से गहन सर्च ऑपरेशन चलाया।संयुक्त प्रयासों से दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाल लिया गया। लेकिन दोनों छात्रों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। टीम द्वारा दोनों युवकों के शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक छात्रों की पहचान आयुषराज पुत्र संजय कुमार ठाकुर उम्र 20 वर्ष, निवासी जाजर मुजफ्फरनगर बिहार व हर्षराज कौशिक पुत्र राजेंद्र चंद्रा, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई। तीनो ही छात्र बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर गांव के थे और गढ़वाल विवि में बीटेक प्रथम सेमेस्टर में अध्ययनरत थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Alaknanda River Garhwal University one was saved safely SDRF team Srinagar Garhwal News Two students died due to drowning Two students of Garhwal University died due to drowning in Alaknanda river uttarakhand news while SDRF saved one student safely

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More