चार जिंदा कछुओं के साथ दो सन्दिग्ध वन विभाग की हिरासत में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। रात्रि गस्त के दौरान सुनील शर्मा वन क्षेत्राधिकारी नन्धौर रेंज द्वारा टीम के साथ हल्द्वानी-सिंतारगंज मोटर मार्ग पर चार जिंदा कछुए के साथ दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 अगस्त की रात्री जब वन क्षेत्राधिकारी सुनील शर्मा अपनी टीम के साथ गश्त पर तो तभी हल्द्वानी-सिंतारगंज मोटर मार्ग पर सेला द्वितीय बीट के समीप दो सन्दिग्ध ब्यक्ति दिखाई दिए। जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से चार जिन्दा कछुए बरामद हुए। गहन पूछताछ करने पर एक व्यक्ति द्वारा अपना नाम मृत्युंजय अधिकारी पुत्र राम अधिकारी तथा दूसरे ने अपना नाम सुट्की विश्वास पुत्र बाबू राम विश्वास निवासी शक्तिफार्म जनपद उधमसिंह नगर बताया गया। उक्त दोनो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। इनसे प्राप्त कछुए भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची प्रथम के भाग दो में वर्णित है तथा इनका व्यापार पूर्णतया प्रतिबन्धित है। प्रकरण में अग्रेतर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी द्वारा बताया गया कि वन एवं वन्य जीव अपराधों की प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु स्टाफ द्वारा श्रेत्र में रात्रि में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

इस दौरान गश्ती टीम में वन दरोगा मोहन चन्द्र लखेड़ा, वन आरक्षि कुॅवर सिंह गौनिया एवं सुरेश मेहरा शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Forest news Haldwani news Two suspicious forest department caught with four live turtles Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More