रफ्तार का कहर : बेकाबू कार की टक्कर से घास लेने जा रही दो महिलाओं की मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रामनगर। गैबुआ के पास एक तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं की जान ले ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर के बैलपड़ाव इलाके में गैबुआ के पास स्थित फूड क्रिस्टल होटल के नजदीक सुबह सड़क किनारे घास लेने पैदल जा रही दो महिलाओं को एक बेकाबू स्विफ्ट कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद दोनों महिलाओं को रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।हादसे के बाद अफरा-तफरी मचने के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

मृतकों की पहचान कमला देवी(55) पत्नी शिवराज सिंह और पुष्पा देवी (55), पत्नी केवलानंद भट्ट, दोनों निवासी पत्तापनी बैलपड़ाव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कमला देवी के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है, जबकि पुष्पा देवी की चार बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें 👉  अपने सुख दुख केवल सद्गुरु या परमात्मा के सामने ही रोने चाहिए।- श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

हादसे के बाद चालक अपनी कार (UK19B8791) मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शी दयाल सिंह पन्नू के मुताबिक, कार गलत दिशा से आ रही थी और सीधे महिलाओं को टक्कर मार दी। चिकित्सालय के डॉक्टर हर्ष ने बताया कि दोनों महिलाओं को गंभीर हालत में लाया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: High-Speed ramnagar news Road Accident The Havoc of Speed: Two Women Gathering Fodder Killed After Being Struck by an Out-of-Control Car Uncontrollable Car Causes Fatal Collision uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज घास लेने जा रही दो महिलाओं की कार की टक्कर से मौत तेज रफ्तार बेकाबू कार ने मारी टक्कर रामनगर न्यूज सड़क दुर्घटना

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More