अंगीठी की गैस से दो श्रमिकों की हुई मौत, एक हायर सेंटर रेफर

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां हाईकोर्ट के समीप अस्थाई रूप से रहने वाले उत्तर प्रदेश के दो श्रमिकों की अंगीठी की गैस से मौत हो गई। जबकि तीसरे को हायर सेंटर भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां हाईकोर्ट के समीप बन रहे एक चैम्बर के निर्माण के लिए यूपी से आये श्रमिक अपने अस्थाई ठिकाने में ठंड से बचाव को अंगीठी जला कर सो रहे थे। देर रात जलती अंगीठी से उत्पन्न गैस और कमरे में हवा की जगह नहीं होने के कारण कोयले की गैस उन्हें लग गई और वो अचेत हो गए। साथियों ने जब उन्हें देखा तो तत्काल डेढ़ बजे रात बीडी पाण्डे अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने राजकुमार (25) और अवनीश (21) को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनिंदर (21) को हल्द्वानी हायर सेंटर रैफर किया गया। वरिष्ठ चिकित्सक एम.एस.दुगताल ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए जलाए गए कोयले की गैस घातक होती है और लापरवाही जान ले लेती है। कहा कि कमरे में शुद्ध हवा के आने का स्थान जरूर होना चाहिए और बीच बीच में वहां मौजूद लोगों ने बाहर जाकर शुद्ध हवा में सांस लेनी चाहिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news one referred to higher center Two workers died due to fireplace gas Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ करीब चार घंटे तक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन,जनसुविधाओं और […]

Read More
उत्तराखण्ड

मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –       खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं भारत के महान सुप्रसिद्ध युवा संत श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहां श्री हरि कृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहां कि मां […]

Read More
उत्तराखण्ड

पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।   जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]

Read More