तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकराने से दो युवको की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर पालीशीट के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार रिसार्ट के शेफ समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को गंभीर हालत में डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  बदले की भावना से वैर, क्षमा से प्रेम बढ़ता है - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रामपुर, पाटकोट निवासी 25 वर्षीय रोहित कुमार व अल्मोड़ा के ग्राम रतखाल निवासी 19 वर्षीय विवेक आर्या रामनगर छोई गांवके एक रिसार्ट में नौकरी करते थे। रोहित रिसार्ट में सेफ बताया जा रहा और विवेक इसी रिसार्ट का कर्मचारी था। दोनों युवक काठगोदाम में शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। इस दौरान नैनीताल रोड के पालीशीट के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से टकरा गई हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां कुछ देर इलाज के बाद उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

 

भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि बाइक की रफ्तार काफी थी जिसके चलते हादसा हुआ। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Haldwani news High speed bike collided with a tree Two youths died Two youths died after a high speed bike collided with a tree uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना न्यूज दो युवको की हुई मौत पेड़ से टकराई हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More