काठगोदाम क्षेत्र में बाइक के डिवाइडर से टकराने से दो युवको की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

हल्द्वानी। यहां मंगलवार (आज) काठगोदाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैनीताल रोड पर कॉलटेक्स के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। 

 
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा बाइक के डिवाइडर से टकराने से हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायल युवकों को ब्रजलाल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष काठगोदाम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की पहचान 32 वर्षीय शोबन सिंह और 45 वर्षीय योगेंद्र बिष्ट के रूप में हुई है। दोनों सिडकुल की ब्रिटानिया फैक्ट्री में कार्यरत थे और ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है। इस हादसे ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार वाहनों की समस्या और सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news bike collided with divider Haldwani news Kathgodam area Two youths died Two youths died after bike collided with divider in Kathgodam area uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More