हल्द्वानी।सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही एक युवती और उसकी सहेली ने रामपुर के दो युवकों पर कार में बंधक बनाकर दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िताओं का कहना है कि आरोपितों ने हादसे का झांसा देकर कार में बैठाया, जबरन शराब पिलाई और विरोध करने पर मारपीट व अश्लील हरकतें कीं।
पीड़ित के अनुसार, 13 जनवरी की शाम रामपुर स्थित उनके घर के पड़ोसी दो युवक हल्द्वानी पहुंचे और युवती को उसके भाई के साथ दुर्घटना होने की बात कहकर अपने साथ ले गए। सहेली के साथ कार में बैठते ही कुछ दूरी पर कार रोककर दोनों को जबरन शराब पिलाई गई। आरोप है कि इसके बाद चलती कार में ही दुष्कर्म का प्रयास किया गया। हालात बिगड़ते देख सहेली किसी तरह चलती कार से कूदकर जान बचाने में सफल रही। इसके बाद आरोपितों ने पीड़िता को जान से मारने और आपत्तिजनक वीडियो सोशलमीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। कुछ दूर ले जाकर उसे भी कार से नीचे फेंक दिया गया, जिसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़िता ने हल्द्वानी में रह रहे अपने भाई को फोन कर बुलाया। पुलिस ने दोनों युवतियों को सुरक्षित उनके स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है। चूंकि घटनास्थल हल्द्वानी का बताया गया है, इसलिए स्थानीय कोतवाली को सूचना दी गई है। पुलिस ने बताया कि हल्द्वानी कोतवाली में मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]