हरिद्वार। यहां भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित बनारसी गांव में संत रविदास जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा के बाद माहौल उस वक्त हिंसक हो गया, जब प्रसाद वितरण के दौरान एक ही पक्ष के दो गुट आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी, फिर मारपीट और पत्थरबाजी के बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। खूनी संघर्ष में दो युवकों की मौत हो गई,जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना में 28 वर्षीय आनंद पुत्र लक्ष्मीकांत, निवासी ग्राम बिनारसी, को गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मांगेराम ने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों में विकास पुत्र लक्ष्मीकांत (25 वर्ष)और योगेंद्र (27 वर्ष),दोनों निवासी बिनारसी, शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान दोनों गुटों में पहले हल्का विवाद हुआ था, जिसे मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने शांत करा दिया था। स्थिति को भांपते हुए पुलिस ने शोभायात्रा को समय से पहले ही संपन्न करा दिया, लेकिन बाद में प्रसाद वितरण के दौरान दोनों गुट फिर आमने-सामने आ गए और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल के अनुसार, प्रारंभिक जांच में एक लड़का-लड़की से जुड़े विवाद की बात सामने आई है, हालांकि इस संबंध में स्थिति अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मामले में वैधानिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है और गांव पर लगातार नजर रखी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]