स्कॉर्पियो कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की ट्रक के नीचे आने से हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
देहरादून। यहां जिले के छिद्दरवाला में रविवार (आज) दोपहर स्कॉर्पियो कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक, स्कॉर्पियो और स्कूटी देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। छिद्दरवाला स्थित पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो ने आगे चल रही स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार युवक आगे चल रहे ट्रक की चपेट में आ गए। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार गया है जिसकी तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news dehradun news Scorpio car collision two youths riding a scooty died after coming under a truck Two youths riding a scooty died after coming under a truck due to a collision with a Scorpio car uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लालकुआं दुग्ध संघ ने प्रदेश में लहराया परचम : मुकेश बोरा के नेतृत्व में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बना सर्वश्रेष्ठ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। दुग्ध उत्पादन एवं सहकारिता के क्षेत्र में नैनीताल जनपद के लालकुआं दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने प्रदेशभर में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। बेहतर कार्यप्रणाली, दुग्ध उपार्जन और उपलब्धियों के दमपर लालकुआं दुग्ध संघ को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए उत्तराखंड का […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्शन की यात्रा बनी मौत का सफर : गंगनानी में कार के नदी में समाने से पांच की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  उत्तरकाशी। यहां गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास गुरुवार (आज) गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए जा रही कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए नदी में समा गई। हादसे में अब तक पांच लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, […]

Read More
उत्तराखण्ड

महानगर कांग्रेस ने एचएमटी रानीबाग में दिया धरना, बुलंद किया नारा – “हमारी भूमि, हमारा अधिकार, कांग्रेस की यही है पुकार” 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    एचएमटी रानीबाग से प्राग फार्म तक संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही प्रदेश सरकार – सुमित हृदयेश   हल्द्वानी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार (आज) एचएमटी फैक्ट्री, रानीबाग के गेट नंबर-2 पर हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश […]

Read More