​15 वर्षीय किशोरी को जबरन शराब पिला कर दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

ख़बर शेयर करें -

​

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में दो युवकों ने 15 वर्षीय एक किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपियों ने नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर कार में बैठाया और हैड़ाखान मार्ग के सुनसान इलाके में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 6:30बजे किशोरी घर के पास ही दुकान से सामान लेने निकली थी। इसी दौरान घर के पास ही किराए पर रहने वाले अल्मोड़ा निवासी मोहित (20) और प्रदीप (24) उसे मिले। जान-पहचान का फायदा उठाकर उन्होंने छात्रा को घुमाने के बहाने कार में बैठा कर हैड़ाखान मार्ग की ओर ले गए, जहां उन्होंने उसे जबरन शराब पिलाई। जब किशोरी नशे की हालत में सुध-बुध खो बैठी, तो दोनों युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इधर, रात 10:30 बजे तक जब छात्रा घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

​पुलिस टीम और परिजनों ने जब हैड़ाखान रोड पर सर्च ऑपरेशन चलाया, तो वहां एक संदिग्ध कार खड़ी मिली। कार के भीतर किशोरी बेहोशी की हालत में पड़ी थी और दोनों आरोपी भी वहीं मौजूद थे। पुलिस ने तुरंत दोनों को हिरासत में लिया और पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

एसपी सीटी हल्द्वानी ने बताया दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया गया है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ​15 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म 15-year-old girl gang-raped crime news Haldwani news Police arrested the accused and sent them to jail Two youths gang-raped a 15-year-old girl after forcibly making her drink alcohol uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज किशोरी को जबरन शराब पिला कर दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म क्राइम न्यूज पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More