उधमसिंह नगर पुलिस ने भारी मात्रा में नकली शराब और शराब बनाने के उपकरणो के साथ छह आरोपियों को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह,खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

गदरपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर पुलिस- एसओजी ने यहां थाना गदरपुर के रोशनपुर गांव में नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में नकली शराब और शराब बनाने के उपकरण केमिकल समेत तमाम सामग्री जब्त की। पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी ने कामयाबी हासिल करने वाली पुलिस टीम को 2500 नगद पुरस्कार की घोषणा की है।

मंगलवार को एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने गूलरभोज पुलिस चौकी में पत्रकार वार्ता में बताया कि सोमवार की रात एसओजी और गूलरभोज पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर चंदायन पुलिया के पास गूलरभोज से आ रहे टेंपो ट्रेवलर यूके 18टीए 1433 को रोका जिसमें 88 पेटियों में देसी शराब के 4224 पव्वे भरे थे। वाहन चालक सुखदेव सिंह निवासी ग्राम कुआखेड़ा थाना बड़ापुर जिला बिजनौर ने बताया कि वे बरामद देसी शराब को रोशनपुर स्थित मकान में तैयार करते है। शराब बनाने में इस्तेमाल किया जाने वाला केमिकल का स्टॉक का गोदाम कुंडेश्वरी काशीपुर में है। टीम ने सुखदेव की निशानदेही पर रोशनपुर स्थित मकान में छापा मारा। यहां पर कमरों में राज कौर पत्नी संदीप सिंह निवासी फायर सर्विस के पास काशीपुर, नीलम पत्नी मंजीत सिंह निवासी बाजपुर, संदीप सिंह, उसका भाई राजेंद्र सिंह, मंजीत सिंह निवासी मुंडिया कला बाजपुर को पव्वों में पाइप के माध्यम से शराब भरते और पैकिंग मशीन से पव्वों का ढक्कन सील करते हुए पकड़ा। मौके से खाली पव्वों के ढक्कन, बाजपुर गुलाब लिखी चिटें, उत्तराखंड शासन उत्तराखंड आबकारी लिखी चिट सहित शराब बनाने में इस्तेमाल केमिकल, उपकरण, होंडा सिटी कार यूपी 16जे- 8968 में भरी 6 पेटी शराब बरामद की। साथ ही टीम ने कुंडेश्वरी काशीपुर स्थित गोदाम से आठ ड्रम शराब बनाने के केमिकल भी जब्त किए। अभियुक्तों ने बताया कि वे सुखबिंदर सिंह उर्फ सोनू निवासी बेरिया दोलत केलाखेड़ा के लिए काम करते हैं। अवैध देसी शराब बनाकर उसे कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में बेचने के लिए ले जाते हैं। इस मामले में अभियुक्तों के खिलाफ धारा 60/60(2)/12 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य में सोमवार रात से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित, कई सड़के बंद तो नदियों का जलस्तर भी बढ़ा 

गिरफ्तार अभियुक्तों में सुखदेव सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी गाँव कुआखेड़ा थाना बड़ापुर जिला बिजनौर उ०प्र०, राजकौर पत्नी सन्दीप सिंह निवासी पुत्री जीत सिंह निवासी फायर सर्विस के पास काशीपुर, नीलम पत्नी मंजीत सिंह निवासी बाजपुर ऊधमसिंहनगर, सन्दीप सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी मुण्डिया कला बाजपुर ऊधमसिंहनगर, जेन्द्र सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी मुण्डिया कला बाजपुर, मंजित सिह पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी मुण्डिया कला बाजपुर है, जबकि सुखबिन्दर सिंह उर्फ सोनू पुत्र अज्ञात हाल निवासी बेरिया दौलत केलाखेड़ा उधमसिंह नगर फरार हो गया

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देश पर भवाली पुलिस ने 24 घंटे में अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ ही  ₹15 लाख से अधिक के स्वर्ण किये आभूषण बरामद 

बरामद माल –

  1. 112 पेटी अवैध देशी शराब के पव्वे,
  2. एक टैम्पो ट्रैवल्स सं0 UK 18TA-1433,
  3. एक होण्डा सिटी कार UP 16J- 8968
  4. 40 ली0 के तैयार अवैध शराब के 12 ड्रम,
  5. 5.08 ड्रम शराब बनाने का कैमिकल,
  1. 66 कट्टे खाली पव्वे,
  2. 7.02 कट्टे पव्वे के ढक्कन,
  3. सील करने के उपकरण तथा अन्य उपकरण एवं सामग्री

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Gadarpur news Udham Singh Nagar police arrested six accused with huge quantity of spurious liquor and liquor making equipment US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More