उधमसिंह नगर पुलिस ने दो करोड़ 80 लाख रुपए का गांजा के साथ तीन शातिर नशा तस्करो को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

रुद्रपुर। नशे के सौदागरों पर उधमसिंहनगर पुलिस ने ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है।रिकॉर्ड तोड़ दो करोड़ 80 लाख रुपए का गांजा बरामद कर अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी की है। पुलिस ने 558.78 किलोग्राम गांजा बरामद कर वाहन कैंटर को सीज किया है। तीन शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। तस्कर उड़ीसा से ऊधमसिंहनगर में लाकर नशे की खेप सप्लाई करने की फिराक में थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बताया कि कोतवाली रुद्रपुर पुलिस एवं एसओजी रुद्रपुर की टीम द्वारा संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा बागवाला फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध कैंटर संख्या यूपी 81 एफटी 5851 को रोका गया। क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर की उपस्थिति में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कैंटर में सुतली रस्सियों के गट्ठरों के बीच अत्यंत सुनियोजित तरीके से छुपाकर रखे गए 18 प्लास्टिक के कट्टों तथा तीन स्कूली बैगों में 558.78 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। इसके अलावा 29888 रुपए नकद बरामद किए।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 
गिरफ्तार अभियुक्तों में संजय गुप्ता पुत्र जगदीश गुप्ता निवासी दूधिया नगर, किच्छा रोड, रुद्रपुर, उम्र 38 वर्ष, डीटू यादव पुत्र रामविलास निवासी ग्राम नगला पीपल, थाना ओछा, जनपद मैनपुरी उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष व मोहित यादव पुत्र आदेश यादव निवासी ग्राम पीपल नगला, थाना ओछा, जनपद मैनपुरी उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया।

 
प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि बरामद गांजा उड़ीसा राज्य के सोनपुर क्षेत्र से लाकर रुद्रपुर में स्थानीय तस्करों —को सप्लाई किया जाना था। पुलिस द्वारा उक्त नेटवर्क के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली रुद्रपुर में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 
 
इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी आदर्श कॉलोनी, उप निरीक्षक जीवन सिंह, कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल कृष्णा टम्टा, कांस्टेबल पंकज बिनवाल (एसओजी), कांस्टेबल ललित कुमार (एसओजी),कांस्टेबल भूपेंद्र आर्य एसओजी (विशेष तकनीकी सहयोग) शामिल थे। एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस टीम को 7500 रुपए पुरस्कार देने की घोषणा की है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Ganja Worth ₹2.80 Crore Recovered rudrapur news Three Cunning Drug Traffickers Arrested udham singh nagar news Udham Singh Nagar Police Action Udham Singh Nagar Police Arrests Three Cunning Drug Traffickers with Ganja Worth ₹2.80 Crore uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज उधमसिंह नगर पुलिस की कार्यवाही क्राइम न्यूज तीन शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार दो करोड़ 80 लाख रुपए का गांजा बरामद रुद्रपुर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More