असंतुलित होकर झील में डूबा ब्यक्ति, एसडीआरएफ ने शव बरामद कर सौपा पुलिस को  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

टिहरी। यहां तहसील कंडीसौड़ झील में एक व्यक्ति असंतुलित होकर झील में डूब गया जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद झील में डूबे व्यक्ति का शव बरामद कर उसे पुलिस को सौंप दिया दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रोज आपातकालीन परिचालन केंद्र टिहरी द्वारा से SDRF को सूचना मिली कि तहसील कंडीसौड़ क्षेत्रान्तर्गत विडकोट गांव में एक व्यक्ति झील में डूब गया है। जिला पुलिस व स्थानीय लोगों के द्वारा खोजबीन के उपरांत भी उक्त व्यक्ति का कुछ पता नही चल पाया। उक्त डूबे हुए व्यक्ति कि सर्चिंग के लिए SDRF टीम की आवश्यकता है। जिसकी सूचना मिलने के बाद पोस्ट चिन्यालीसौड़ से SDRF की फ्लड विशेषज्ञ टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। अंधेरा होने के कारण रात्रि में उक्त व्यक्ति का कुछ पता नही चल पाया। इसके बाद रेस्क्यू टीम वापस आ गई सोमवार को पुनः SDRF टीम द्वारा झील में डाइविंग करते हुए डूबे हुए व्यक्ति का शव बरामद कर झील से बाहर निकाला व राजस्व पुलिस के सुपर्द किया मृतक की पहचान त्रेपन सिंह उम्र 33 वर्ष, पुत्र शूरवीर सिंह, ग्राम जणका, ब्रह्मखाल, तहसील डुंडा, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया। इस दौरान SDRF टीम में कांस्टेबल मनोज चौहान, बलीराम शर्मा, प्रदीप सिंह, दीपक जोशी, उपनल ड्राइवर दीपक रावत आदि थे। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: SDRF recovered the dead body and handed it over to the police tehari garwal news Unbalanced person drowned in the lake Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More