कोचिंग जा रहे छात्र-छात्राओं की मोटरसाइकिल को अनियंत्रित डंपर ने मारी टक्कर, गम्भीर अवस्था में एसटीएच में कराया भर्ती  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। नगर से हल्दूचौड़ की ओर पढ़ने कोचिंग जा रहे छात्र-छात्राओं की मोटरसाइकिल को अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दी, जिसमें युवक युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें एसटीएच चिकित्सालय भेजा गया है, जहां दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम लगभग 5 बजे वीआईपी गेट कॉलोनी निवासी युवक-युवती मोटरसाइकिल संख्या यूके06 बीसी/1558 द्वारा लालकुआं से हल्दूचौड़ की ओर कोचिंग जा रहे। छात्र-छात्रा की बाइक जैसे ही नगर के फ्लाई ओवर में पहुंची थी तभी सामने से आ रहे तेज गति के अनियंत्रित डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी, परिणाम स्वरूप दोनों छात्र-छात्राएं सड़क पर बुरी तरह पलट गए। आनन फानन में राहगीरों ने वहां से गुजर रही एक कर को रोका तभी मौके पर 112 सेवा और एक एंबुलेंस भी पहुंच गई, दोनों को गंभीरावस्था में एसटीएच चिकित्सालय के लिए भेज दिया गया है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news admitted to STH in critical condition lalkuan news Uncontrolled dumper hit the motorcycle of students going for coaching Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More