हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाये जाने के उद्देश्य से सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में अवैध रूप से नशा तस्करी में लिप्त नशा तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।
उक्त क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा दिनांक मंगलवार को चैकिंग के दौरान चौकी मण्डी क्षेत्र हल्द्वानी से अभियुक्त सोनू सागर पुत्र विजय सागर नि0 वार्ड नं0 27 गांधीनगर मंगलपड़ाव थाना हल्द्वानी जनपद नैनीताल उम्र 38 वर्ष को 25 अदद Buprenorphine व 25 अदद Avil एन्जेक्शन (कुल 50 अदद नशीले इंजेक्शन) के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ एफआईआर न0 31//2026 धारा- 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।
इस दौरान आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रेम राम विश्वकर्मा प्रभारी चौकी मण्डी, कांस्टेबल ललित मेहरा, अनिल गिरी एवं संजय नेगी सम्मिलित रहे।
वहीं दूसरे मामले में प्रभारीनिरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त नशा तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के अन्तर्गत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा मंगलवार चैकिंग के दौरान स्व0 खुशीराम पार्क निकट तिकोनिया चौराहा चौकी भोटियापड़ाव क्षेत्र हल्द्वानी से अभियुक्त अमन आर्या पुत्र गणेश राम निवासी हिम्मतपुर मोटा हल्दु अर्जुनपुर थाना लालकुआं जिला नैनीताल उम्र 25 वर्ष को 152 पाउच सन्तरा स्पेशल मसालेदार देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर उक्त सम्बन्ध में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर क्रमांक 32/2026 धारा- 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
इस दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक आरती, अतिरिक्त उप निरीक्षक अंजू जेठी, हेड कांस्टेबल पूरन मेहरा एवं कांस्टेबल धीरेन्द्र सिंह सम्मिलित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]