एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में पुलिस ने ट्रकों की बैटरी चोरी करने के चार आरोपियों को किया गौला बाईपास रोड से गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में ट्रकों से बैटरी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त कार और विभिन्न कंपनियों की छह ट्रक बैटरियां बरामद की गई हैं।मामले का खुलासा एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने किया।

घटना का खुलासा तब हुआ जब 12 फरवरी 2026 को आजाद नगर निवासी जुहैब आलम ने थाना बनभूलपुरा में तहरीर देकर बताया कि 7 फरवरी को उनका डंपर इन्द्रानगर गेट के पास खड़ा था, जहां से अज्ञात चोर बैटरी चोरी कर ले गए। जांच में यह भी सामने आया कि आसपास खड़े अन्य वाहनों से भी बैटरियां चोरी हुई हैं। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक मनोज यादव को सौंपी।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    
एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में टीम गठित कर सुरागरसी-पतारसी और 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसके बाद 14 फरवरी को गौला बाईपास रोड से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 
गिरफ्तार आरोपियों में विनोद कुमार (25), रंजीत सिंह (24), रंजीत सिंह (26) निवासी ग्राम पिण्डारी अशोक थाना बहेड़ी जिला बरेली तथा जलील अहमद (40) निवासी अब्बास नगर बहेड़ी शामिल हैं। जलील अहमद कबाड़ी का काम करता है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गौला नदी के पास खड़े ट्रकों से कई बार बैटरियां चोरी कर चुके हैं और चोरी की बैटरियां कबाड़ी जलील अहमद को बेच देते थे। कुछ बैटरियां आसपास छिपाकर रखी जाती थीं और मौका मिलने पर उठा ली जाती थीं। जलील अहमद चोरी की बैटरियां तोड़कर आगे बेच देता था। पुलिस के अनुसार तीन आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2023 से थाना बहेड़ी में चोरी व संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि कबाड़ी जलील अहमद का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 
आरोपियों की गिरफ्तारी में टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक  गगनदीप सिंह, उप निरीक्षक  मनोज यादव, कांस्टेबल महबूब अली, सुनील कुमार और मो. यासीन शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news four accused of stealing truck batteries Haldwani news the police arrested four accused of stealing truck batteries from Gaula Bypass Road the police arrested them from Gaula Bypass Road Under the direction of SSP Nainital Dr. Manjunath TC uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी का निर्देशन क्राइम न्यूज ट्रकों की बैटरी चोरी करने के चार आरोपी पुलिस ने किया गौला बाईपास रोड से गिरफ्तार हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More