एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी का एक अभियुक्त भीमताल पुलिस की गिरफ्त में
नैनीताल। डॉ मंजूनाथ टीसी एसएसपी नैनीताल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में नशे के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
उक्त आदेश के क्रम में एसपी नैनीताल डॉ जगदीश चन्द्र एवं सीओ भवाली दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव भीमताल के नेतृत्व में भीमताल पुलिस टीम द्वारा शनिवार (आज) भीमताल क्षेत्र में चैकिंग के दौरान अभियुक्त हर्षित कुमार उर्फ हेमु आर्या पुत्र स्व0 खीम राम निवासी बिठोरिय़ा न0 1 नियर राजकीय इण्टर कालेज कुसुमखेड़ा थाना मुखानी जिला–नैनीताल को 96 पाउच ट्रेटा पैक देशी शराब संतरा मार्का की अवैध बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना भीमताल पर एफआईआर न0 01/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त की गिरफ्तारी में राजेश कुमार यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भीमताल, उप निरीक्षक महेन्द्र राज सिंह (प्रभारी चौकी सलड़ी), कांस्टेबल नरेश परिहार (कोतवाली भीमताल ) एवं कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह राणा (कोतवाली भीमताल) सम्मिलित रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]