एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस ने चरस तस्करी के अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी द्वारा सभी अधीनस्थों को वृहद स्तर पर चैकिंग अभियान चलाये जाने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
 
जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने व नशे की प्रवृति पर रोकथाम लगाने हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में दिनांक- 18.01.2026 की सायं पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मण्डी बाईपास रोड हल्द्वानी से अभियुक्त गोपाल सिंह पुत्र स्व. किशन सिंह निवासी ग्राम सुनकिया भटेलिया, थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल को 750 ग्राम अवैध चरस तथा वाहन सं0 UK06AB 2486 अपाचे मोटर साईकल सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी पर एफआईआर न. 19 / 2026 धारा- 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है। 
 
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया है कि वह गांव से चरस इकट्ठा करता है तथा ज्यादा मात्रा हो जाने पर बिक्री के लिए शहर में आता है।
 
 
इस दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक मनोज कुमार चौकी टीपीनगर कोतवाली हल्द्वानी, कांस्टेबल तारा सिंह चौकी टीपीनगर, कांस्टेबल सन्तोष विष्ट एवं भूपेन्द्र जेष्ठा एसओजी शामिल रहे।
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Action by Haldwani Police Cannabis trafficking accused in police custody crime news Efficient direction by SSP Nainital Haldwani news the police arrested an accused involved in cannabis trafficking Under the direction of the SSP Nainital uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसएसपी नैनीताल का कुशल निर्देशन क्राइम न्यूज चरस तस्करी का अभियुक्त पुलिस गिरफ्त में हल्द्वानी न्यूज हल्द्वानी पुलिस की कार्यवाही

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More