एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत नैनीताल पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया साइबर फ्रॉड का शातिर वारंटी 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी।डॉ मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नैनीताल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली हल्द्वानी और लालकुआं पुलिस की संयुक्त टीम ने साइबर धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता व प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।
 
पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और धरातलीय सूचनाओं के आधार पर दबिश देते हुए 06.अप्रेल.2026 को साइबर फ्रॉड से संबंधित वारंटी को थाना कामा, जिला डीग (राजस्थान) से सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया। अभियुक्त काफी समय से अपनी पहचान छिपाकर गिरफ्तारी से बच रहा था।
 
अभियुक्त का विवरण –
इमरान पुत्र रईस निवासी: गदरवास, थाना खोह, जिला डीग, राजस्थान।
संबंधित वाद: फौ0 वाद संख्या- 2110/2021 व 2119/2021, धारा: 420, 120 बी आईपीसी व 66 आईटी एक्ट।
 
इस दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक गौरव जोशी प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव, कोतवाली हल्द्वानी, कांस्टेबल संतोष बिष्ट चौकी मंगल पड़ाव, कोतवाली हल्द्वानी, अपर उप निरीक्षक प्रेम नेगी कोतवाली लालकुआं एवं आनंद पुरी कोतवाली लालकुआं सम्मिलित रहे।
 
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Cyber ​​Fraud Fugitive Arrested in Rajasthan Haldwani news Nainital Police Action under 'Operation Prahar' SSP Nainital's Directives the Nainital Police have arrested a cunning cyber fraud fugitive from Rajasthan Under the direction of the SSP Nainital and as part of 'Operation Prahar' uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज एसएसपी नैनीताल का निर्देशन ऑपरेशन 'प्रहार' के तहत नैनीताल पुलिस की कार्यवाही क्राइम न्यूज राजस्थान से गिरफ्तार किया साइबर फ्रॉड का शातिर वारंटी हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: […]

Read More