कॉर्बेट घूमने महाराष्ट्र से आए पर्यटकों की बस पर अज्ञात युवकों ने हमला कर तोड़े शीशे 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

रामनगर। यहां महाराष्ट्र से आए पर्यटकों की बस पर कुछ अज्ञात स्थानीय युवकों ने हमला कर दिया, जिससे बस के शीशे टूट गए और पर्यटक दहशत में आ गए। यह घटना रविवार को रामनगर डिग्री कॉलेज के पास उस समय हुई, जब पर्यटक जंगल सफारी से लौट रहे थे। इस घटना ने क्षेत्र में पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र से आए पर्यटक जंगल सफारी का आनंद लेकर अपनी बस (DL 01 1948) में सवार होने की तैयारी कर रहे थे। बस रामनगर डिग्री कॉलेज के पास सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान कुछ स्थानीय युवक आपस में किसी बात को लेकर विवाद करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद जल्द ही उग्र हो गया और युवकों ने गुस्से में आकर बस के सामने स्कूटी खड़ी कर दी। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट बैट से बस पर हमला शुरू कर दिया। हमलावरों ने बस के सामने और साइड के शीशों को पूरी तरह चकनाचूर कर दिया। बस में सवार पर्यटक इस अप्रत्याशित हमले से डर गए। उन्होंने बताया कि वे स्थिति को शांत करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हमलावरों ने उनकी एक न सुनी और तोड़फोड़ जारी रखी। घटना के दौरान पर्यटकों ने समझदारी दिखाते हुए कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया। सौभाग्यवश इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। 

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। रामनगर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों केबयानों और फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: broke the glasses ramnagar news Tourists from Maharashtra who had come to visit Corbett Unknown youths attacked the bus of tourists from Maharashtra who had come to visit Corbett and broke the glasses. Uttarakhand News unknown youths attacked the tourist bus उत्तराखण्ड न्यूज कॉर्बेट घूमने आए महाराष्ट्र के पर्यटक तोड़े शीशे पर्यटकों की बस पर अज्ञात युवकों का हमला रामनगर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More