पेशावर कांड के नायक एवं स्वतंत्रता सेनानी वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्य तिथि पर पीठसैंण आयेंगे केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। पेशावर कांड के नायक और स्वतंत्रता सेनानी वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की पुण्य तिथि पर पैतृक गांव में उनकी स्मृति में मूर्ति का अनावरण एवं स्मारक का लोकार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने एक अक्टूबर को केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पीठसैंण आयेंगे। इसके अलावा राजनाथ सिंह सहकारिता विभाग के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा संचालित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत रूपये पांच लाख तक के ब्याज मुक्त ऋण के चैक महिला स्वयं समूहों को वितरित करेंगे, साथ ही राठ विकास अभिकरण के तत्वाधान घसियारी कल्याण योजना शुभारम्भ कर स्थानीय ग्रामीण महिलाओं को घसियारी किट भी देंगे। मीडिया को जारी एक बयान में यह बात कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कही।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के क्वारब बाईपास पर मंगलवार देर रात भारी-भरकम पेड़ के सड़क पर गिरने से यातायात हुआ बाधित 

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/09/27/the-impact-of-the-bandh-was-visible-in-western-up-as-well-as-in-uttarakhand/

डॉ. रावत ने बताया कि राठ विकास अभिकरण के अंतर्गत संचालित घसियारी कल्याण योजना के तहत क्षेत्र की 25 हजार ग्रामीण महिलओं को घस्यारी किट वितरित की जाने की योजना है। जिसमें दो कुदाल, दो दारांती, रस्सी, एक टिफिन बॉक्ट, पानी की बोतल और एक किट बैग शामिल है। ग्रामीण महिलाएं अपनी रोजमर्रा के दौरान आवश्यकतानुसार इनका इस्तेमाल कर सकेंगी। इस योजना को लेकर स्थानीय महिलाओं में खासा उत्साह है। इसके अलावा सहकारिता विभाग के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत रक्षामंत्री द्वारा महिला समूहों को रूपये पांच लाख तक के ब्याज मुक्त ऋण के चैक वितरित किये जायेंगे। ताकि महिलाएं स्थानीय स्तर पर अपने स्वरोजगार को गति दे सके। पेशावर कांड के नायक को याद करते हुए डॉ. रावत ने बताया कि स्वाधीनता आंदोलन के दौरान पेशावर में जब अंग्रेज अफसर ने निहत्थे पठानों पर गोली चलाने का हुक्म दिया तो वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली ने अंग्रेज अफसर के इस फरमान को मानने से इनकार कर दिया था। जिस कारण उन्हें जेल की सजा भुगतनी पड़ी। प्रदेश सरकार सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों, शहीदों के आश्रितों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, गढ़वाल संसाद एंव पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

यह भी पढ़ें 👉  दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Union Defense Minister Rajnath Singh will come on pithasain uttrakhand Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली और हरिद्वार के बीच तीन से छह सितंबर तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन का रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इससे जन्माष्टमी पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूलों की मनमानी पर प्रशासनिक शिकंजा: 39 लाख लौटे, टीसी शुल्क हुआ सिर्फ 1 रुपया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों से नियम विरुद्ध शुल्क वसूली के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद अब अप्रैल 2026 के दौरान हुई जांच के बाद कार्रवाई का असर दिखने लगा है।46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से वसूली गई 39 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; बोले- मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रहा रोजगार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और […]

Read More