केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री ने छोटा कैलाश मंदिर में तीन दिवसीय भव्य महाशिवरात्रि मेले का किया शुभारंभ  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

भीमताल। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार भीमताल क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध आदि कैलाश (छोटा कैलाश) मंदिर में लगने वाले तीन दिवसीय भव्य महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ किया।

शुक्रवार को प्रातः 10ः30 केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट भीमताल विधानसभा स्थित पिनरो गांव पहुंचे। जहां स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात श्री भट्ट ने भगवान शिव के प्रसिद्ध आदि कैलाश मंदिर (छोटा कैलाश) में लगने वाले तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ किया। केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने अपने सम्बोधन में कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और भीमताल स्थित इस आदि कैलाश (छोटा कैलाश) मंदिर में लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक और शिवार्चन करने के लिए पहुंचते हैं। जिस तरह इस आदि कैलाश मंदिर की भव्यता और दिव्यता दूर-दूर तक खेल रही है उसका परिणाम है कि भगवान शिव जिनकी पूजा अर्चना बेहद फलदाई होती है उनके दर्शन को लाखों श्रद्धालु यहां आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि वह पर्यटन के माध्यम से यहां के आस्था के केंद्र व पर्यटन के केंद्र जो अब तक मुख्यधारा से नहीं जुड़ पाए हैं उनके विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व के अवसर पर मेले के शुभारंभ के दौरान भव्य छोलिया नृत्य और कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, उपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे, प्रमोद तोलिया, मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल, दीपक जोशी, जिला पंचायत सदस्य अनिल चुनौतिया, ब्लाक प्रमुख हरीश बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, जगदीश कबडवाल, मोहित कांडपाल, विजयलक्ष्मी चौहान सहित कई भाजपा पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bhimtal news Chhota kailash mandir Maha shivratri Union Minister of State for Defense and Tourism inaugurated the three-day grand Mahashivratri fair at Chhota Kailash Temple Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More