कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र में अज्ञात लोगो ने पूर्व प्रधान को गोली मार किया घायल 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
काशीपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर शहर के कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ढकिया गांव में आज 21 अगस्त की सुबह एक पूर्व प्रधान पर गोली चलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ढकिया गांव के पूर्व प्रधान श्याम सिंह पुत्र रामचंद्र अपनी छोटी बेटी की दवाई लेने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान आसपास बाग में बैठे अज्ञात व्यक्तियों ने अचानक उन पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर मौके से फरार हो गए, जबकि श्याम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया और उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। वर्तमान में श्याम सिंह की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
 
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से कुछ सुराग भी मिले हैं। पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने बताया कि मामले की जांच और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Kundeshwari police outpost area shot and injured the former head udham singh nagar news unknown people Unknown people shot and injured the former head in Kundeshwari police outpost area अज्ञात लोग उधमसिंह नगर न्यूज कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र क्राइम न्यूज पूर्व प्रधान को गोली मार किया घायल

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More