देहरादून। यूपीसीएल के नई विद्युत दरों के टैरिफ प्रस्ताव पर 15 फरवरी तक सुझाव मांगे है। यूपीसीएल प्रबंधन ने इसकी सूचना जारी करते हुए अपने सभी संबंधित कार्यालयों में टैरिफ प्रस्ताव की कॉपी उपलब्ध करा दी है, जिसे निशुल्क देखा जा सकने के साथ ही नियामक आयोग व यूपीसीएल को सुझाव भेजे जा सकते हैं।
यूपीसीएल की ओर से जारी सूचना के मुताबिक टैरिफ प्रस्तावों में यूपीसीएल ने 12.01 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। इसमें अगर पिटकुल और यूजेवीएनएल के प्रस्तावों को भी जोड़ दें तो यह 29.23 प्रतिशत का प्रस्ताव है। यूपीसीएल प्रबंधन के मुताबिक, बीपीएल उपभोक्ताओं के एनर्जी चार्ज में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है, जबकि फिक्स चार्ज में बदलाव नहीं मांगा गया। अन्य घरेलू श्रेणी के सभी स्लैब में औसत 11.92 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। अघरेलू श्रेणी के टैरिफ में औसत 12.66 प्रतिशत,सिंगल प्वाइंट बल्क सप्लाई में 13.14 प्रतिशत, गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी में12.54 प्रतिशत, निजी नलकूप श्रेणी में पांच प्रतिशत, इंडस्ट्री में 11.91 प्रतिशत, मिश्रित भार के टैरिफ में 12.56 प्रतिशत, रेलवे ट्रैक्शन के टैरिफ में 13.54 प्रतिशत, विविध चार्जेज में 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया है। टैरिफ पर अपने सुझाव 15 फरवरी तक नियामक आयोग कार्यालय, निकट आईएसबीटी, डाकघर माजरा, देहरादून पर भेज सकते हैं। यूपीसीएल के हर सब स्टेशन में रखे ड्रॉप बॉक्स में भी सुझाव डाल सकते हैं। नियामक आयोग जन सुनवाई के बाद इस टैरिफ पर अंतिम निर्णय लेगा, जो दरें इस साल एक अप्रैल से लागू होंगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]