समुदाय विशेष के युवक द्वारा होटल में कमरा लेने को दूसरी समुदाय की युवती की आईडी के इस्तेमाल पर होटल में हंगामा

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

भीमताल। नैनीताल जिले के भीमताल में स्थित भीमेश्वर मंदिर मार्ग के एक होटल में शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोप है कि एक समुदाय विशेष का युवक होटल में कमरा लेने के लिए दूसरी समुदाय की युवती की आईडी का गलत इस्तेमाल कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही युवती के परिजन होटल पहुंचे और हंगामा करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव

 

सूचना पर भीमताल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और होटल में मौजूद युवक और युवती से पूछताछ की। इसके बाद युवक को थाने ले जाया गया।

हल्द्वानी निवासी युवती के चाचा ने आरोप लगाया कि युवक और उसके साथ आई युवती ने होटल में कमरा लेने के लिए उनकी भतीजी की आईडी का उपयोग किया। उन्होंने कहा कि इस तरीके से भतीजी की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

 

विवाद बढ़ने के बाद कुछ हिंदूवादी संगठन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष संजीत कुमार राठौड़ ने बताया कि पूछताछ के दौरान स्पष्ट हुआ कि युवक और युवती दोनों एक ही समुदाय के हैं, जबकि जिस आईडी का इस्तेमाल कियागया वह युवती हिंदू समुदाय की है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है और जल्द आवश्यक कार्रवाई करेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More