अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला : आरबीआई की फॉरेंसिक जांच में घोटाले की पुष्टि पर प्राथमिकी दर्ज   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 

देहरादून। अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में आरबीआई की फॉरेंसिक जांच में घोटाले की पुष्टि हुई है। इस मामले में वर्तमान शाखा प्रबंधक रिंकू गौतम की शिकायत पर शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें तत्कालीन सचिव (मृत्यु हो चुकी), दो शाखा प्रबंधक, एक कार्यकारी प्रबंधक और हार्डवेयर इंजीनियर को नामजद किया गया है। आरोप है कि इन सभी ने मिलीभगत कर रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर करोड़ों रुपये का गबन किया है। कई ग्राहकों का पैसा अपने खातों में भी ट्रांसफर किया गया है। पुलिस की एसआईटी और आरबीआई की जांच इस मामले में चल रही है। जल्द ही कुछ और प्राथमिकियां भी दर्ज की जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

जानकारी के अनुसार गत फरवरी में अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में घोटाले की बात सामने आई थी। बैंक में वित्तीय लेनदेन पर रोक लगाते हुए आरबीआई ने जांच शुरू कर दी थी। मामले में परेशान हुए ग्राहक लगातार प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इसी बीच पुलिस ने भी एसआईटी गठित कर मामले की जांच शुरू की। जबकि आरबीआई ने फॉरेंसिक ऑडिट और फॉरेंसिक अकाउंटिंग जांच शुरू कराई। अब आरबीआई की ओर से वर्ष 2013-14, 2014-15 और 2015-16 की फॉरेंसिक अकाउंटिंग एंड इन्वेस्टिगेटिंग रिपोर्ट तैयार की है। इसमें घोर वित्तीय अनियमितताएं पाई गई हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

जांच में पाया गया कि आरोपियों ने बैंक के कंप्यूटर सिस्टम में गलत प्रविष्टियां की हैं। लेजर खातों में हेरफेर किया और अपने खातों में रकम ट्रांसफर की। कैश बैलेंस को वास्तविक स्थिति से अलग दर्शाया गया। दिन की समाप्ति के बाद खातों का सही मिलान नहीं किया गया। इससे बैंक की दैनिक लेखा प्रणाली को जानबूझकर प्रभावित किया गया।

जांच रिपोर्ट के अनुसार यह सब काम बैंक के हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर इंजीनियरों के साथ मिलकर किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार ने बताया कि इस मामले में शाखा प्रबंधक रिंकू गौतम की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

मामले में पूर्व सचिव आरके बंसल (अब मृत्यु हो चुकी) सॉफ्टवेयर व हार्डवेयर इंजीनियर गणेश चंद्र वार्ष्णेय, तत्कालीन शाखा प्रबंधक महावीर सिंह, तत्कालीन शाखा प्रबंधक संजय गुप्ता, कार्यकारी शाखा प्रबंधक विजय मोहन भट्ट नामजद किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bank Scam dehradun news FIR Registered on Confirmation of Fraud RBI Forensic Audit Urban Co-operative Bank Scam: FIR Registered Following Confirmation of Fraud in RBI Forensic Audit uttarakhand news आरबीआई की फॉरेंसिक जांच उत्तराखण्ड न्यूज घोटाले की पुष्टि पर प्राथमिकी दर्ज देहरादून न्यूज बैंक घोटाला

More Stories

उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More