G 20 के निमंत्रण पत्रों में भारत नाम का प्रयोग उत्तराखंड के लिए गौरवशाली : भट्ट  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

सनातन धर्म और संस्कृति से नफरत करने वालों को है भारत शब्द से परेशानी

देहरादून। भाजपा ने G 20 के निमंत्रण पत्रों में भारत नाम के प्रयोग को उत्तराखंड के लिए विशेष गौरवशाली क्षण बताते हुए इसे गुलामी की मानसिकता रखने वालों पर करारी चोट बताया है। साथ ही विपक्षी ‘मुहब्बत की दुकान’ में सनातन और भारत विरोधी सामान की बिक्री को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया के सवालों का ज़बाब देते हुए कहा कि इंडिया के स्थान पर भारत नाम का औपचारिक प्रयोग प्रत्येक देशवासी का शीश गर्व से ऊंचा करने वाला है। उन्होंने कहा कि हमारी सनातनी संस्कृति को प्रतिबिंबित करने वाला भारत नाम युगों युगों से हमारे देश की पहचान है। ऐसे में आज अधिकृत सरकारी भाषा में भारत शब्द का प्रयोग होना विशेष रूप से उत्तराखंड के लिए भी गौरवमयी बदलाव है। क्योंकि राज्य में कोटद्वार के ऋषि कण्व के आश्रम में ही चक्रवर्ती राजा भारत का जन्म हुआ था। जिनके योगदान के दृष्टिगत ही देश को भारत नाम से पहचाना गया। उन्होंने इस बदलाव पर सवाल खड़ा करने वालों को गुलामी की मानसिकता में जीने वाला बताया। उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जिन्हें आज भी अंग्रेजों और उससे पहले मुस्लिम आक्रांताओं के शासनकाल की तारीफ करते नही थकते हैं। हमारे मन में इंडिया नाम के प्रति भी पूरा सम्मान है और संविधान में भी इंडिया को भारत के नाम से उल्लेखित किया गया है। ऐसे में तमाम विपक्षी दलों को भारत नाम से इतनी तकलीफ क्यों है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, जिन लोगों को सनातन धर्म और संस्कृति से नफरत है उन्ही लोगों को भारत नाम से आपत्ति है। ये वही राजनैतिक दल हैं जो समुदाय विशेष की तुष्टि के लिए भारत माता की जय के नारे लगाने से अपने ही कार्यकर्ताओं को रोकते हैं और वंदे मातरम को सांप्रदायिक साबित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। इसके अलावा राजनैतिक फायदे के लिए भारत जोड़ो यात्रा तो निकलते हैं लेकिन भारत नाम से दिक्कत है। 

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

भट्ट ने कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की गुलामी के प्रतीकों को हटाकर नए भारत की पहचान स्थापित करने वाले ऐतिहासिक कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। देश की गौरवशाली सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सभ्यता से जुड़े स्थलों एवं परंपराओं को पुनर्स्थापित एवम अधिक महिमामंडित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में दुनिया के सबसे बड़े आयोजन के आमंत्रण कार्डों में भारत शब्द का औपचारिक प्रयोग भी इन प्रयासों की कड़ी में निर्णायक कदम है। एक ओर जहां भारत सरकार के इस निर्णय की सभी देशवासी मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे हैं वहीं न जाने क्यों मौकापरस्ती के लिए नया-नया  i.N.D.I.A. गठबंधन बनाने वालों को परेशानी हो रहे है। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Mahendra bhatt state Bjp president Use of name India in G 20 invitation letters is proud for Uttarakhand: Bhatt Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More
उत्तराखण्ड

दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल/भवाली। कैंचीधाम मंदिर के समीप मंगलवार (आज) दूध लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। […]

Read More