उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने मेरठ में इटली मेड 1975 कारतूसों के साथ मुजफ्फरनगर के युवक को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
मेरठ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने मेरठ में इटली मेड 1975 कारतूसों के साथ मुजफ्फरनगर के युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह कारतूस दून की एक शूटिंग एकेडमी से डिलीवरी को मेरठ भेजे गए थे। कारतूसों की सप्लाई अपराधियों और शिकारियों को होनी थी। शूटिंग एकेडमी नेशनल शूटर के भाई की बताई जा रही है। शूटर के भाई ने इससे इनकार करते हुए कहा, उनकी एकेडमी का यह नाम नहीं है।
 
एसटीएफ एसपी ब्रिजेश सिंह ने बताया कि मंगलवार को कारतूसों की खेप लाने का इनपुट मिला था। इसके बाद पल्लवपुरम में घेराबंदी कर एक टैक्सी को पकड़ा गया। कार से 1975 कारतूस मिलने पर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान राशिद अली निवासी गांव जौला, बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई।एसटीएफ के अनुसार राशिद ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है और उसे यह कारतूस दून के इंस्टीट्यूट ऑफ शूटिंग स्पोर्ट्स (आरआईएसएस) से सुभाष राणा और सक्षम मलिक ने दिए थे। उन्होंने कहा था कि कारतूस लेकर मेरठ जाना है। तुम्हें एक फोन कॉल आएगा। कॉल करने वाला ही कारतूस की डिलीवरी लेगा। एसटीएफ एसपी ने बताया एसटीएफ ने पल्लवपुरम थाने में राशिद अली, सुभाष राणा और सक्षम मलिक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कराया है। मामले में उत्तराखंड पुलिस और एसटीएफ से भी संपर्क किया गया है।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Italy made 1975 cartridges Meerut News Muzaffarnagar youth arrested in Meerut uttar pradesh news Uttar Pradesh STF Uttar Pradesh STF arrested Muzaffarnagar youth with Italy made 1975 cartridges in Meerut

More Stories

उत्तरप्रदेश

उधार के 3600 रुपये के लिए महिला कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर शव फेंका नाले में   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा इलाके में डेढ़ माह से लापता राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। 3600 रुपये नहीं देने पर फास्टफूड विक्रेता ने अनुष्का की ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने 15 अप्रैल की रात […]

Read More
उत्तरप्रदेश

सीयूईटी परीक्षा रद्द : छात्रों ने केंद्र के बाहर धरना-प्रदर्शन कर एनटीए के खिलाफ जमकर करी नारेबाजी   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नोएडा। यहां सेक्टर-62 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को आयोजित सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा छात्रों और अभिभावकों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन तकनीकी खामी के चलते परीक्षा शुरू […]

Read More
उत्तरप्रदेश

जिसकी हत्या के आरोप में पति को भेजा गया सलाखों के पीछे भेजा वह प्रेमी के साथ मिली सुरक्षित, साजिश के आरोपी पिता व भाई पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  कौशांबी। कौशांबी के महेवाघाट इलाके के अलवारा गांव में एक महिला, जिसकी ‘हत्या’ के आरोप में उसका पति सलाखों के पीछे दिन काट रहा था,वह न केवल जिंदा मिली बल्कि हरियाणा में अपने मौसेरे भाई (प्रेमी) के साथ सुरक्षित रह रही थी। जानकारी के अनुसार अलवारा गांव […]

Read More