दिल्ली। श्यामा प्रसाद मुखर्जी तरण ताल में दिनांक 14 से 17 नवंबर 2024 तक आयोजित हुई राष्ट्रीय फिनस्विमिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 पदक अपने नाम किए। जिसमें 8 स्वर्ण, 6 रजत और 7 कांस्य सम्मिलित है। इसके साथ उत्तराखंड ने अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी हरियाणा को पछाड़ दिया।
ये पहली बार है कि राष्ट्रीय फिनस्विमिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड ने इतना शानदार प्रदर्शन किया। उत्तराखंड की ओर से यशस्वी चौधरी और ईरा रावत ने दो-दो स्वर्ण पदक जीते। नितेश राणा, मनोज बहुखंडी, दीपक शाही, रितेश अग्रवाल, ईशा पंवार, आरना चौहान ने भी शानदार प्रदर्शन किया। यशस्वी चौधरी ने अपने वर्ग में व्यक्तिगत चैंपियनशिप भी जीती। इस अवसर पर उत्तराखण्ड ओलम्पिक संघ के महासचिव डॉक्टर डी के सिंह और उत्तराखण्ड फिनस्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिलदीप महल, महासचिव लेफ्टिनेंट रेहान सिद्दीकी, कोच राकेश दत्त तथा सभी खेल प्रेमियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]