उत्तराखण्ड शासन ने एक साथ 18 आईएएस और 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती   

ख़बर शेयर करें -


 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार ने लंबे समय से प्रतीक्षित बड़े प्रशासनिक फेरबदल की घोषणा करते हुए एक साथ 18 आईएएस और 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती की। इस कदम को शासन की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने व विभागों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

बड़े फेरबदल में प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम से आवास विभाग का प्रभार वापस लिया गया, जबकि सचिव शैलेश बगौली को पेयजल विभाग से हटाया गया। स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सचिन कुर्वे को दी गई है। आईएएस आर राजेश कुमार को स्वास्थ्य विभाग से हटाकर आवास विभाग सौंपा गया। वहीं रणवीर सिंह चौहान को आयुक्त खाद्य एवं राज्य संपत्ति से हटाकर सचिवालय प्रशासन का प्रभार सौंपा गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

 

सहकारिता, आयुष, खाद्य, नियोजन, पुनर्गठन और भाषा विभागों सहित कई अन्य विभागों में भी आईएएस अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है। वित्त सेवा के अधिकारी मनमोहन मनाली को निदेशक ऑडिट की जिम्मेदारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

 

पीसीएस अधिकारियों के तबादलों में अरविंद पांडे को नैनीताल का मुख्य विकास अधिकारी, अनिल कुमार को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार और ललित मोहन तिवारी को डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ बनाया गया। नूपुर को अधिशासी निदेशक चीनी मिल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कई अधिकारियों को कुंभ जैसे बड़े आयोजनों और एमडीडीए में नई जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

 

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल का असर प्रदेश की विकास योजनाओं, विभागीय कार्यों और आगामी बड़े आयोजनों पर देखा जाएगा। अधिकारियों की नई तैनाती से उम्मीद जताई जा रही है कि शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली और तेजी से काम करेगी। इसके साथ ही संभावना है कि जल्द ही एक और सूची जारी कर और अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Simultaneous transfer and new postings of 18 IAS and 11 PCS officers The Uttarakhand government has transferred and given new postings to 18 IAS and 11 PCS officers simultaneously Transfer news Uttarakhand government uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उत्तराखण्ड शासन एक साथ 18 आईएएस और 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती देहरादून न्यूज स्थानांतरण न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More