20 सीट से कम क्षमता के छोटे हवाई जहाज खरीद स्वयं की हवाई सेवा संचालित करने की तैयारी में उत्तराखण्ड सरकार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


देहरादून। प्रदेश सरकार भी अब स्वयं हवाई सेवाओं का संचालन कर सकेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार को निविदाएं आमंत्रित करने का अधिकार दे दिया गया है। हवाई सेवा के संचालन को एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया (एआइआइ) प्रदेश सरकार को तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराएगी। प्रदेश सरकार 20 सीट से कम क्षमता के छोटे हवाई जहाज भी खरीद सकेंगी। केंद्र सरकार ने उड़ान योजना के तहत प्रदेश सरकारों को इसके लिए अधिकृत कर दिया है। प्रदेश में अभी हवाई सेवाओं का संचालन तेजी नहीं पकड़ पा रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : 15 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को कोतवाली पहुंची कांग्रेस 

दरअसल, उड़ान योजना के तहत प्रदेश में देहरादून से पिथौरागढ़, हिंडन से पिथौरागढ़ और पंतनगर से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवाओं को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा पांच स्थानों से हेली सेवाएं भी स्वीकृत हैं। प्रदेश में हेली सेवाओं का संचालन तो हो रहा है, लेकिन हवाई सेवाएं सुचारू नहीं हो पाई हैं। देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा का संचालन शुरू तो किया गया, लेकिन यह बहुत दिनों तक नहीं चल पाई। विमान में आई तकनीकी खराबी के बाद यह सेवा लड़खड़ाती गई और अंत में बंद हो गई।अब केंद्र ने उत्तराखंड को 20 सीट से कम क्षमता वाले जहाजों की स्वयं खरीद के साथ ही इनके संचालन के लिए निविदा करने को भी अधिकृत कर दिया है। प्रदेश में अभी पिथौरागढ़, जौलीग्रांट, गौचर, चिन्यालीसौड़ व पंतनगर में हवाई पट्टी बनी हुई हैं। इन स्थानों पर हवाई सेवाओं का संचालन किया जा सकता है। इसके अलावा प्रदेश में 13 स्थानों पर बनने वाले हेलीपोर्ट में हेली सेवाओं का संचालन आरंभ किया जाएगा। हालांकि, हवाई जहाज की खरीद समेत सभी कार्य नई सरकार के आने के बाद किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-दिल्ली रोडवेज बस के टायर में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि उड़ान योजना के तहत केंद्र ने प्रदेश को अपने स्तर पर हवाई सेवाओं के संचालन को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके साथ ही 20 सीट से कम क्षमता के हवाई जहाज खरीदने की अनुमति दी गई है। ऐसे में सरकार खुद हवाई सेवा का संचालन कर सकती है। उन्होंने कहा कि जल्द इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More