उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय दशम दीक्षांत समारोह : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने 1800 से अधिक विद्यार्थियों को किया उपाधियों से सम्मानित 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का दशम दीक्षांत समारोह सोमवार को राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कुल 18,146 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा स्तर की उपाधियाँ प्रदान की गईं, जबकि 6 शोधार्थियों को पीएच.डी. की उपाधि से सम्मानित किया गया।

राज्यपाल ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सत्य, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे मूल्यों के साथ निरंतर सीखते रहना आवश्यक है। उन्होंने विश्वविद्यालय की उच्च शिक्षा को दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुँचाने और डिजिटल शिक्षा, साइबर सुरक्षा व अन्य आधुनिक पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए तैयार करने की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

 

इस अवसर पर राज्यपाल ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि कोई राष्ट्र तब तक विकसित नहीं हो सकता जब तक शिक्षा को अपना मुख्य आधार न बनाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक अनवरत प्रक्रिया है और विद्यार्थियों को जिज्ञासा व खोज की भावना के साथ अपने ज्ञान का उपयोग समाज और राष्ट्र के लिए करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  लापता मदन की मौत का राज क्या ? शरीर पर चोट के निशान के साथ डॉल्फिन इंस्टीट्यूट के पीछे मिला शव   

 

समारोह के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न पत्रिकाओं, वार्षिक कैलेंडर और हिंदी वेबसाइट का लोकार्पण भी किया।कुलपति प्रो नवीन चंद्र लोहनी ने शैक्षणिक सत्र 2024-25की प्रगति रिपोर्ट पेश की, जिसमें विश्वविद्यालय के विस्तार, शोध गतिविधियों और शिक्षण गुणवत्ता सुदृढ़ीकरण के प्रयासों की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

 

कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों और शिक्षा संस्थानों के कुलपति, विद्यापरिषद एवं कार्यपरिषद के सदस्य, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महापौर, विधायक, दर्जा मंत्री, पूर्व सांसद, विद्याशाखाओं के निदेशक और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 10th Convocation Ceremony 1800 से अधिक विद्यार्थी उपाधियों से सम्मानित Governor Lieutenant General Gurmit Singh (Retd.) Haldwani news More than 1800 students awarded degrees uttarakhand news Uttarakhand Open University Uttarakhand Open University 10th Convocation Ceremony: Governor Lieutenant General Gurmit Singh (Retd.) conferred degrees upon more than 1800 students उत्तराखण्ड न्यूज उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के नये कुलपति दशम दीक्षांत समारोह राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More