ढाई लाख रुपए कीमत के चायनीज सॉफ्टवेयर से फार्च्यूनर गाड़ियों में हाथ साफ करने वाला हाईटेक चोर उत्तराखण्ड पुलिस की गिरफ्त में  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


हरिद्वार। उत्तराखंड में लंबे समय से सक्रिय फॉर्च्यूनर गाड़ी चोर को आखिरकार उत्तराखंड की एसटीएफ द्वारा हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार कर लिया। वह अपने साथियों के साथ मिलकर उत्तराखंड में फॉर्च्यूनर गाड़ियों की चोरी करता था। जिसके लिए उसने एक सॉफ्टवेयर भी चीन से आयात करवाया था, जिसकी कीमत ढाई लाख रुपए बताई जा रही है और इसकी मदद से चोर अपनी गैंग के साथ आसानी से फॉर्च्यूनर गाड़ी के लॉक को तोड़ता था और उसके बाद राजस्थान के मेवात क्षेत्र में इसे बेच देता था।गाड़ी के लॉक तोड़ने के इस पूरे गैंग के लीडर का नाम अंकित बताया जा रहा है। अंकित काफी शातिर अपराधी है जो कि लंबे समय से पुलिस की पहुंच से काफी दूर चल रहा था। 

यह भी पढ़ें 👉  जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

अंकित ने पिछले साल ही अपने गैंग के साथ ही फॉर्च्यूनर गाड़ियों की चोरी करना शुरू किया। इस गैंग ने बीते साल हरिद्वार से एक फॉर्च्यूनर चोरी की। अंकित और उसका पूरा गिरोह मिलकर चाइना से मंगाए गए सॉफ्टवेयर के जरिए फॉर्च्यूनर गाड़ियों के लॉक को तोड़ते थे और उसके बाद राजस्थान के मेवात क्षेत्र में इनको बेच देते थे। यह पूरा गैंग ऑनलाइन गाड़ियों को बेचता था। हरिद्वार में चोरी हुई गाड़ी का मामला भी दर्ज हुआ। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गाड़ी को बरामद किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि इस दौरान भी अंकित पकड़ में नहीं आया और उत्तराखंड पुलिस ने उस पर 5000 का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने उसको आखिरकार हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि अंकित पानीपत में ही कहीं छिपा हुआ है जिसके बाद पुलिस ने वहां दबिश दी और उसको गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक अंकित के ऊपर उत्तराखंड के साथ ही हरियाणा, पंजाब, यूपी और दिल्ली में भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस लगातार उसको पकड़ने के लिए दबिश दे रही थी लेकिन वह हर बार फरार हो जाता था। आखिरकार आरोपी अंकित पुलिस के कब्जे में आ ही गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जन्माष्टमी पर रेलवे का बड़ा तोहफा! रात में दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-रुड़की  वालो की बल्ले-बल्ले  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली और हरिद्वार के बीच तीन से छह सितंबर तक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। खास बात यह है कि ट्रेन का रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव रहेगा। इससे जन्माष्टमी पर […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूलों की मनमानी पर प्रशासनिक शिकंजा: 39 लाख लौटे, टीसी शुल्क हुआ सिर्फ 1 रुपया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। निजी स्कूलों की ओर से अभिभावकों से नियम विरुद्ध शुल्क वसूली के मामले में शिक्षा विभाग द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद अब अप्रैल 2026 के दौरान हुई जांच के बाद कार्रवाई का असर दिखने लगा है।46 निजी विद्यालयों ने अभिभावकों से वसूली गई 39 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

101 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने बांटे नियुक्ति पत्र; बोले- मेहनत और प्रतिभा के आधार पर मिल रहा रोजगार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग और गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में चयनित 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 88 पशुधन प्रसार अधिकारी और […]

Read More