हाथी दांत के साथ तीन वन्यजीव तस्कर उत्तराखंड एसटीएफ की गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। उत्तराखंड एसटीएफ देहरादून की टीम ने यहां कुमाऊं क्षेत्र में छापेमारी कर तीन वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास एक हाथी दांत बरामद हुआ है। हाथी दांत का वजन करीब 9 किलो, लंबाई 107 सेंटीमीटर और गोलाई 33 सेंटीमीटर बताया जा रहा है। फिलहाल संयुक्त टीम पकड़े गए आरोपियों से गहन पूछताछ में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  बदले की भावना से वैर, क्षमा से प्रेम बढ़ता है - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

शुक्रवार को उत्तराखंड एसटीएफ देहरादून, वन विभाग और पुलिस की संयुक्त की टीम ने मुखबिर की सूचना पर 3 वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पकड़े गए तस्करों से एक हाथी दांत बरामद हुआ है। पकड़े गए तस्करों के नाम दीपक छिमवाल पुत्र पूरन छिमवाल निवासी पवलगढ़ अरविंद गुप्ता पुत्र मूलचंद्र गुप्ता निवासी बाजपुर उधमसिंह नगर, अमित पुत्र कृष्ण अवतार निवासी बाजपुर उधमसिंह नगर है।टीम ने तस्करों के विरुद्ध कालाढूंगी थाने में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में एसटीएफ के निरीक्षक अबुल कलाम, वन विभाग के एसओजी प्रभारी कैलाश तिवारी, रामनगर और कालाढूंगी थाने की पुलिस टीम आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttarakhand STF arrested three wildlife smugglers with ivory Uttrakhand news Wildlife smugglers

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More