रुद्रपुर/काशीपुर। उत्तराखण्ड एसटीएफ ने विद्युत तार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 लाख रुपये कीमत के विद्युत तार, दो वाहन और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। इस दौरान गिरोह के दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य साथियों की तलाश जारी है।
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि रुद्रपुर के धर्मपुर क्षेत्र में “गुरमा ट्रेनिंग कंपनी” नाम से संचालित फर्म की आड़ में काशीपुर व कुंडा क्षेत्र से चोरी किए गए एचसी विद्युत केबल छिपाकर रखे गए हैं। इस पर एसटीएफ कुमाऊं टीम ने थाना कुंडा व काशीपुर पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की।कार्रवाई में गोदाम से भारी मात्रा में चोरी के विद्युत तार बरामद हुए। मौके से आफताब अली (43) और जीशान (22) को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पूछताछ में सामने आया कि गिरोह पिछले दो माह से काशीपुर, कुंडा, जसपुर व महुआखेड़ा क्षेत्रों में रात के समय स्कॉर्पियो से रेकी कर केबल काटता था और पिकअप वाहन से गोदाम तक पहुंचाता था। बाद में तारों से कॉपर व एल्युमिनियम निकालकर मुरादाबाद व बरेली में बेचा जाता था।
एसटीएफ के अनुसार, गिरोह अब तक करीब 10 टन विद्युत केबल चोरी कर चुका है। बरामदगी में 45 कुंतल तार, केबल काटने के उपकरण, हेक्सा ब्लेड,चाकू सहित दो वाहन (पिकअप व स्कॉर्पियो) शामिल हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त आफताब अली पूर्व में भी चोरी, डकैती और लूट के मामलों में जेल जा चुका है। एसटीएफ अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
कार्रवाई में शामिल टीम में एसटीएफ निरीक्षक विकास कुमार, उप निरीक्षक विपिन चंद्र जोशी, उप निरीक्षक के जी मठपाल, हेड कांस्टेबल महेन्द्र गिरी, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार, हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह, आरक्षी जितेन्द्र कुमार और सर्विलांस में कृष्ण चन्द्र शर्मा के साथ ही कोतवाली कुंडा/काशीपुर के उपनिरीक्षक मनोज सिंह धोनी, अपर उपनिरीक्षक रवीश राम, आरक्षी राजीव कुमार, आरक्षी राजेश भट्ट, आरक्षी जगदीश पपने और आरक्षी मुकेश कुमार की अहम भूमिका रही।
एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]