हल्द्वानी/गुरुग्राम। दिनांक 04 फरवरी 2026 से 09 फरवरी 2026 तक एसजीटी विश्वविद्यालय गुरुग्राम में आयोजित “फर्स्ट टेक नेशनल चैलेंज” में उत्तराखंड की एकमात्र टीम ने राज्य का नाम रोशन किया है। बरेली रोड, गौजाजाली, हल्द्वानी स्थित दून कॉन्वेंट स्कूल, हल्द्वानी के 15 छात्रों की टीम ने मेंटर्स कन्नू दर्मवाल और धर्म राज पंवार के नेतृत्व में इस प्रतियोगिता में भाग लिया और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।
पांच दिनों तक चले इस आयोजन में टीम ने रोबोटिक्स के साथ-साथ सौम्य कौशल और नेतृत्व क्षमता में भी विकास किया। इस प्रतियोगिता में अटल टिंकरिंग समुदाय का हिस्सा होने के नाते, दून कॉन्वेंट स्कूल की टीम ने “फ्यूचर लीडर्स” श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त किया और अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में सफ़ल प्रतिभाग के बाद विद्यालय वापस लौटने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णा जोशी तथा डायरेक्टर पल्लव शाह ने विद्यार्थियों और शिक्षकों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णा जोशी ने कहा कि इस सफलता के मौके पर हम अपने सभी सहयोगियों और प्रायोजकों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं, जिनमें अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार, एसजीटी यूनिवर्सिटी, क्वालकॉम, आरटीएक्स, पीटीसी, सर्काना, डाउ, बेचटेल, जॉन डीयर, कैरियर, एसटीईएम वार्सिटी , वाई-रोबोट्स स्टोर, आईसीआईटी, काल्की, आरके फैक्ट्री शामिल हैं। साथ ही स्ट्रेटेजिक पार्टनर्स गूगल, एप्पल, अमेज़न, आरआ नेचुरल्स, सुकन्या एजुकेशन, और एनयू ईरा क्रिएशन्स का भी आभार व्यक्त किया गया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]