उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने हड़ताल का ऐलान करते हुए बसों का संचालन किया ठप  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बुधवार और गुरुवार को लगातार दो दिनों तक वार्ता के बाद भी कोई हल नहीं निकलने के चलते पाया।  रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान करते हुए  बसों का संचालन ठप कर दिया है।

दिल्ली मार्ग समेत जयपुर, चंडीगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, आगरा, लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली, धर्मशाला, पानीपत, लुधियाना, सहारनपुर आदि समेत स्थानीय मार्गों पर भी बस संचालन पूरी तरह बंद है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न हुई तो वह 31 जनवरी की रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे। इस बार विभिन्न मांगों को लेकर परिवहन निगम कर्मचारियों के संगठन संयुक्त मोर्चा बनाकर आरपार की लड़ाई की तैयारी में हैं। परिवहन निगम के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर चक्का जाम के चलते रुड़की से दिल्ली देहरादून व अन्य शहरों को जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय बड़ी संख्या में यात्री बस अड्डे पर बसों का इंतजार करते रहे। वहीं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में बाइपास से चलने वाली बसों को भी अब शहर के अंदर से जाने के निर्देश दिए हैं, जिसके चलते यात्रियों को थोड़ी राहत मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  सल्फास खाने से जेठानी की मौत पर देवर देवरानी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज   

बताते चलें कि संयुक्त मोर्चा की ओर से 13 सूत्री मांगों को लेकर पिछले दिनों परिवहन निगम के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन दिया था। वार्ता नहीं होने के चलते शुक्रवार सुबह से ही रुड़की बस अड्डे पर बसों का संचालन पूरी तरह से ठप कर दिया गया। रुड़की डिपो से पहली बस सुबह 4:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना होती है, लेकिन शुक्रवार को कोई भी बस नहीं चल पाई है, जिसकी वजह से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सबसे परेशानी का सामना करना पड़ा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttarakhand Transport Corporation Employees Joint Front stalled the operation of buses announcing the strike Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर ने बीस हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया दो फॉरेस्ट गार्डों को 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी/चम्पावत। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने शनिवार (आज) वन विभाग के दो फॉरेस्ट गार्डों को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार फॉरेस्ट गार्डों की पहचान दीपक जोशी, पुत्र बसंत बल्लभ जोशी, निवासी ग्राम लटोली, जनपद […]

Read More
उत्तराखण्ड

तेज रफ्तार थार की टक्कर से सड़क किनारे खड़े राह‌गीर की हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां एक तेज रफ्तार थार ने राह‌गीर को रौंद दिया।जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। यह भी पढ़ें 👉  युवती ने युवक पर तेजाब डालने और पति को गोली मारने की धमकी देने का लगाया आरोप, पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

बिना ई-केवाईसी के 1 नवंबर से राशन कार्ड पर नहीं मिलेगा सरकारी राशन  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। सरकारी राशन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। जिन परिवारों ने अब तक अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें 1 नवंबर से राशन नहीं मिलेगा। सरकार ने राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से यह सख्त कदम उठाया […]

Read More