उत्तराखण्ड बेरोजगार संगठन ने सेंचुरी पेपर मिल के जहरीले प्रदूषण और अनियमितताओं के खिलाफ लालकुआँ में महापंचायत कर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

लालकुआँ। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के जहरीले प्रदूषण और अनियमितताओं के खिलाफ उत्तराखण्ड बेरोजगार संगठन ने आज लालकुआँ में महापंचायत कर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।सैकड़ों लोगों ने हाटबाजार में एकत्र होकर मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और फिर तहसील पहुंचकर तहसीलदार पूजा शर्मा के माध्यम से उप जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में वर्ष 2006 में जिला प्रशासन द्वारा सेंचुरी पेपरमिल प्रबंधन को दिए गए आदेशों का पालन करवाने, जहरीले नाले को भूमिगत करने तथा उसमें पल रहे विशालकाय मगरमच्छों के आतंक से क्षेत्रवासियों को सुरक्षा दिलाने की मांग की गई है।साथ ही प्रदूषण से प्रभावित स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की भी मांग उठाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत में पहली बार कैबिनेट का दरबार, लोकसंस्कृति और महिला हुनर की दिखेगी झलक  

उत्तराखण्ड बेरोजगार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी प्रकाश उत्तराखण्डी के नेतृत्व में हुई महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि सेंचुरी पेपर मिल द्वारा छोड़े गए जहरीले नाले में अब हर आकार के मगरमच्छ पनप चुके हैं, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, घास लाने वाली महिलाओं और राहगीरों की जान-माल को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। यह नाला गांव के बीचों-बीच रिहायशी इलाकों से होकर बह रहा है, जिससे जल प्रदूषण के साथ-साथ जमीन के भीतर कई सौ फीट तक का पानी भी जहरीला हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि दूषित पानी पीने और वायु प्रदूषण के कारण क्षेत्र में कैंसर, दमा, खसरा, पीलिया, पथरी जैसी घातक बीमारियां फैल रही हैं और कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद मिल प्रबंधन आंखें मूंदे बैठा है। रोजगार के मुद्दे पर भी मिल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए गए। संगठन ने कहा कि प्रदूषण का दंश स्थानीय लोग झेल रहे हैं, लेकिन रोजगार के नाम पर बरेली और मुरादाबाद के लोगों की पिछले दरवाजे से भर्ती की जा रही है, जबकि प्रभावित क्षेत्र के युवाओं की अनदेखी हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

महापंचायत के बाद तहसील पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही जहरीले नाले को भूमिगत कर प्रदूषण और मगरमच्छों के आतंक से निजात नहीं दिलाई गई, तो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर “नाला रोको, जीवन बचाओ” के तहत उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि सेंचुरी पेपर मिल की इन अनियमितताओं को लेकर जनता का गुस्सा अब सड़क पर उतर चुका है और यदि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: against toxic pollution and irregularities of Century Paper Mill lalkuan news Mahapanchayat in Lalkuan The Uttarakhand Unemployed Organization held a Mahapanchayat (grand assembly) in Lalkuan against the toxic pollution and irregularities of Century Paper Mill uttarakhand news Uttarakhand Unemployed Organization warning of a fierce agitation warning of fierce agitation उत्तराखण्ड न्यूज उत्तराखण्ड बेरोजगार संगठन दी उग्र आंदोलन की चेतावनी लालकुआं न्यूज लालकुआँ में महापंचायत सेंचुरी पेपर मिल के जहरीले प्रदूषण और अनियमितताओं के खिलाफ

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More