बरसाती नाले में वाहन बह जाने से उत्तराखंड के लोकगायक की हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रामनगर। यहां बरसाती नाले में वाहन बह जाने से उत्तराखंड के लोकगायक की मौत के साथ ही टाटा सूमो में सवार आठ लोग भी बह गए। आनन फानन में स्थानीय लोगों की सहायता से फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सवार लोगों को निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

देर रात कॉर्बेट के जंगल से आए पानी से ढिकुली स्थित बरसाती नाला उफान पर आ गया। बताया जा रहा है कि रात 2.30 बजे के आसपास दिल्ली से आ रही टाटा सूमो नाले में बह गई। सभी दिल्ली से द्वाराहाट के गांव गनौली जा रहे थे। इस दौरान बड़ी मुश्किल से वाहन में सवार लाेगों को बाहर निकाला। इस दौरान दो लोग आगे बह गए। बाद में मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने कार से दोनों को निकाला। आनन फानन में सभी को रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां एक प्रकाश चंद्र फुलारा की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। लेकिन कालाढूंगी से रास्ते में उनकी मौत हो गई। प्रकाश चंद फुलारा उत्तराखंड की लोक गायक थे वह कई लोकगीत गा चुके हैं। उनके निधन पर उत्तराखंड के लोक गायक रमेश बाबू गोस्वामी, बिशन हरियाला, लोकगायिका बबीता देवी, शिबू रावत, नवीन रावत और उत्तरांचल भ्रांति संस्थान दिल्ली ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: ramnagar news Uttarakhand's folk singer died due to vehicle being washed away in a rain drain Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  पुलिस के अनुसार 41 वर्षीय […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More