पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच द्वारा आयोजित उत्तरायणी मेले का हुआ शुभारम्भ 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। यहां बुधवार को संस्था संरक्षक हुकुम सिंह कुंवर एवं अध्यक्ष खड़क सिंह बगडवाल द्वारा सयुंक्त रूप से फीता काट कर पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच द्वारा आयोजित वार्षिक उत्तरायणी मेले का शुभारम्भ किया गया। 

उद्घाटन समारोह में उपस्थित समुदाय को संबोधित करते हुए संरक्षक हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि उत्तरायणी मेला और घुघुतिया त्यार हमारे पर्वतीय समाज की पहचान है। इस मेले का आयोजन पर्वतीय समाज को एकता के सूत्र में बांधते हुए अपनी संस्कृति का प्रचार-प्रसार के साथ ही आगामी पीढ़ियों को इस सांस्कृतिक धरोहर को संजोने हेतु किया जाता है। अध्यक्ष खड़क सिंह बगडवाल ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तरायणी पर्व पर पर्वतीय समाज के सभी सदस्यों को एक जुट होकर मेले में भागीदारी करनी चाहिए, ताकि अपनी सांस्कृतिक पहचान को उजागर किया जा सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि मेले में दूर-दूर से आई स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने उत्पादों के साथ उपस्थित हैं। अतः समाज के लोगों को मेले में पहुंचकर उनके सामान की खरीदारी करने की आवश्यकता है, ताकि ये महिलाएं प्रेरित हो सकें और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें। मेले में विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प उत्पाद, पारंपरिक खाद्य सामग्री, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जो स्थानीय लोगों एवं पर्यटन को भी आकर्षित करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस मेले का लाभ उठाएं और अपनी संस्कृति को संजोते हुए इसे सफल बनाएं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Inauguration of Uttarayani Fair Mountain Cultural Upliftment Forum uttarakhand news Uttarayani Fair organized by Parvatiya Cultural Upliftment Forum started

More Stories

उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More