खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। वंदे मातरम ग्रुप द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी सड़क किनारे रह रहें लोगों को कंबल वितरण कर रहा हैं। वंदे मातरम ग्रुप के सदस्य हमेशा ही देर रात्री कंबल बांटने निकलते हैं। कल देर रात्री भी ग्रुप के सदस्यों द्वारा हल्द्वानी बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, ताज चौराहा, तिरंगा चौक, कालाढूंगी चौराहा, मुखानी चौराहा, पाल काम्प्लेक्स के पास, नैनीताल रोड एवं फुटपाथ पर सो रहें गरीब असहाय लोगों को कंबल ओढ़ाया।
ग्रुप के अध्यक्ष शैलेंद्र दानु ने बताया कि ग्रुप हर वर्ष कंबल वितरण मुहिम चलाता हैं, औऱ यह मुहिम रात में ही इसलिए चलायी जाती हैं ताकि जो वाक़ई ज़रूरत मंद लोग हैं उनको मदद पहुँच सकें।
ठण्ड में गर्मी का अहसास कराने वाले नेक कार्य में अभिनव वार्ष्णेय, चंद्रशेखर पर्गाइ, उमेश बचखेती, प्रथम हिंदवान, गौरव पांडे, सार्थक अग्रवाल, प्रदीप गौतम, योगेन्द्र रौतेला, विशाल भोजक, अक्षत पाठक आदि सम्मिलित रहें।




