टिहरी में कीर्तिनगर के पास गहरी खाई में गिरा वाहन, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

टिहरी। यहां लक्ष्मौली से हिसरियाखाल की ओर जा रहा था वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खोला गाँव के पास लगभग 400 मीटर नीचे खाई में गिर गया। दुर्घटना में घायल ब्यक्ति को एसडीआरएफ ने रेस्कयू कर पहुंचाया अस्पताल।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात्रि पुलिस कोतवाली कीर्तिनगर द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि कीर्तिनगर के पास एक वाहन खाई में गिर गया है जिसमे रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ मुख्य आरक्षी अजय बिष्ट मय टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पहुंचे। घटनास्थल पर पहुँच कर एसडीआरएफ को ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन मारुति वर्षा (DL3CBC6813) लक्ष्मौली से हिसरियाखाल की ओर जा रहा था, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खोला गाँव के पास लगभग 400 मीटर नीचे खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एसडीआरएफ टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ घटनास्थल पर पहुँचकर खाई में गिरे व्यक्ति प्रेमदास पुत्र ख्याली दास उम्र 40 वर्ष निवासी जाखेड़ ग्राम, टिहरी को स्थानीय लोगो की सहायता से घायल अवस्था में बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार देकर एम्बुलेंस के माध्यम से उचित उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news SDRF rescued tehri news US nagar news Uttrakhand news Vehicle fell into deep ditch near Kirtinagar in Tehri

More Stories

उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]

Read More