हल्द्वानी। सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी ने सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान किच्छा जनपद ऊधमसिंह नगर में वरिष्ठ निरीक्षक के प्रभार में कार्यरत शांति भंडारी को 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि वह हर प्रकार के वजन तोलने वाले कांटे और बांट बेचने तथा उनकी मरम्मत का कार्य करता है। इसके लिए लाइसेंस की आवश्यकता होती है, जिसे प्राप्त करने के लिए उसने विभाग में आवेदन किया था। शिकायतकर्ता का कहना था की शांति भण्डारी ने उसका लाइसेंस जारी कर दिया था, लेकिन अब वे उसे अनावश्यक रूप से परेशान कर रही थीं। उन्होंने लाइसेंस रद्द करने की धमकी देकर 10,000 रुपए रिश्वत की मांग की। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन के निर्देश पर अनिल सिंह मनराल ने तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया।नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज 09-12-2024 को टीम ने शिवपुरम् कॉलोनी, निकट चीनी मिल, हल्द्वानी रोड, किच्छा स्थित कार्यालय में श्रीमती शांति भण्डारी को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन ने इस सफल ट्रैप के लिए सतर्कता टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नई टिहरी। टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के एक एनजीओ संचालक सीएसआर के फेर में जेल पहुंच गया। दिल्ली की एक सेवानिवृत्त बैंकर को छह हफ्ते डिजिटल अरेस्ट कर 22.92 करोड़ की ठगी की रकम में से 2.50 करोड़ इस एनजीओ के खाते में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी/चम्पावत। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने शनिवार (आज) वन विभाग के दो फॉरेस्ट गार्डों को ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार फॉरेस्ट गार्डों की पहचान दीपक जोशी, पुत्र बसंत बल्लभ जोशी, निवासी ग्राम लटोली, जनपद […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां एक तेज रफ्तार थार ने राहगीर को रौंद दिया।जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। यह भी पढ़ें 👉 शारदा घाट कॉरिडोर परियोजना के प्रथम चरण का सीएम धामी ने किया शुभारम्भजानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब छह […]