विजिलेंस ने तीस हजार की रिश्वत लेते आबकारी निरीक्षक को किया रंगेहाथ गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

 

 

खबर सच है संवाददाता 

कर्णप्रयाग। यहां विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह को 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।  

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान को शिकायत की थी कि उसकी गैरसैण, चमोली स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान की सब दुकान बोईताल, जो उसके पार्टनर द्वारा संचालित की जा रही है, को नियमित रूप से राजस्व जमा करने के बावजूद भी निकासी पास नहीं हो रही थी। आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह ने निकासी पास न करने का भय दिखाकर शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद कर्णप्रयाग के शक्ति नगर स्थित किराये के आवास पर, जयबीर सिंह को 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने उनके आवास की तलाशी ली और अन्य संपत्तियों के बारे में पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

सतर्कता निदेशक डॉ. वी. मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। उन्होंने जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रिश्वत की मांग करता है, तो सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर सूचना देकर भ्रष्टाचार के खिलाफ इस अभियान में भाग लें।

यह भी पढ़ें 👉  भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

 

 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bribe of thirty thousand rupees Excise inspector arrested taking bribe Karnaprayag News uttarakhand news Vigilance action Vigilance arrested excise inspector red handed taking bribe of thirty thousand

More Stories

उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More
उत्तराखण्ड

देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]

Read More