सीबीआई ने डाकघर में तैनात इंस्पेक्टर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए पिथौरागढ़ जिले के नाचनी डाकघर में तैनात इंस्पेक्टर शशांक सिंह राठौर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने यह रकम प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के तहत स्वीकृत लोन की सब्सिडी पास कराने के नाम पर मांगी थी।

जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के खेती गांव निवासी सुरेश चंद की नाचनी बाज़ार में ‘ममता म्यूजिक एंड इलेक्ट्रॉनिक्स’ नाम से एक दुकान है। वर्ष 2020 में उन्होंने PMEGP योजना के अंतर्गत 6 लाख रुपये का लोन जिला उद्योग केंद्र पिथौरागढ़ से स्वीकृत कराया था। इस योजना के अनुसार उन्हें 35% की सब्सिडी यानी 2.10 लाख रुपये मिलने थे, जिसके लिए सत्यापन रिपोर्ट नाचनी डाकघर से लगाई जानी थी। जब सुरेश चंद ने सब्सिडी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए डाकघर के इंस्पेक्टर शशांक सिंह राठौर से संपर्क किया तो उन्होंने फाइल में कमी बताकर मामला टालना शुरू कर दिया। 20 जून को दोबारा संपर्क करने पर राठौर ने पोस्ट मास्टर नंदन गिरी और डाकिया खुशाल सिंह के माध्यम से 21 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

सुरेश चंद ने सीबीआई से शिकायत की और रिश्वत मांगने की बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सौंपी। इसके बाद विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित की। 15 हजार रुपये पर बात तय होने के बाद सुरेश चंद जैसे ही तयशुदा रकम देने पहुंचे, सीबीआई ने शशांक राठौर को रंगेहाथ पकड़ते हुए भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आज उसे स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में पोस्ट मास्टर और डाकिया की भूमिका नहीं पाई गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 15 हजार रुपये की रिश्वत arrested red handed bribe of 15 thousand rupees CBI action against corruption CBI arrested the inspector posted in the post office red handed while taking a bribe of 15 thousand rupees cbi news Inspector posted in the post office pithoragarh news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज डाकघर में तैनात इंस्पेक्टर पिथौरागढ़ न्यूज भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई की कार्यवाही रंगेहाथ किया गिरफ्तार सीबीआई न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More