मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या, ग्रामीणों ने किया जसपुर-काशीपुर हाईवे जाम   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

जसपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह जघन्य वारदात मंगलवार शाम सामने आई, जब बच्ची का शव गांव के पास गन्ने के खेत में खून से लथपथ हालत में मिला।

 

परिजनों के मुताबिक, बच्ची दोपहर से लापता थी। काफी खोजबीन के बाद वह गन्ने के खेत में गंभीर हालत में पड़ी मिली। उसे तुरंत जसपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

 

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों ग्रामीणों ने जसपुर-काशीपुर हाईवे को जाम कर दिया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। गुस्साए लोगों ने अस्पताल के बाहर भी प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख नाम हटने व 1.29 लाख नए मतदाताओं के बाद अब 71.58 लाख मतदाता 

 

मौके पर पहुंचे जसपुर सीओ दीपक कुमार सिंह ने बताया: यह एक गंभीर अपराध है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: brutally murdered crime news Innocent girl raped Innocent girl raped and brutally murdered jaspur news udham singh nagar news uttarakhand news villagers blocked Jaspur-Kashipur highway villagers blocked the highway and protested उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज क्राइम न्यूज ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन जसपुर न्यूज बेरहमी से मासूम की हत्या मासूम बच्ची से दुष्कर्म

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More