बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करने वाला युवक की बिजली के पोल पर चढ़ने से हुई मौत, ग्रामीणों ने किया पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

भवाली/हल्द्वानी। होटल में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करने वाले युवक की बिजली के पोल पर चढ़ने से मौत हो गईं। युवक परिवार का इकलौता बेटा था।अस्पताल में उसकी मौत के बाद अगली सुबह पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा हो गया। पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पनेरू के साथ ग्रामीणों ने होटल मालिक को घेर कर हाथापाई कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने उन्हें भी घेर लिया। बमुश्किल डरा-धमका कर पुलिस होटल मालिक को भीड़ के चंगुल से छुड़ा कर थाने लेकर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

जानकारी के अनुसार ग्रामसभा अमिया के सिरुवा निवासी रोहित पांडे (21 वर्ष) पुत्र जीवन चंद्र पांडे यहां परिवार के साथ रहता है। वह माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें भी हैं। परिजनों के मुताबिक तीन माह पहले रोहित ने भवाली स्थित एक होटल में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम शुरू किया था। आरोप है कि रविवार रात होटल प्रबंधन ने बिजली चोरी के इरादे से रोहित को कटिया डालने के लिए बिजली के पोल पर चढ़ा दिया। बिजली के पोल पर चढ़ा रोहित करंट की चपेट में आने से झटका लगते ही नीचे गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

रात ही उसे डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, लेकिन बुरी तरह झुलस चुके रोहित की मौत हो गई। सोमवार सुबह शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया। जानकारी पर रोहित के परिजनों के साथ गांव के तमाम लोग और पूर्व दर्जा मंत्री हरीश पनेरू मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम में देरी हुई तो ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A young man working as a receptionist died after climbing an electric pole; villagers created a ruckus at the post-mortem house. Uttarakhand News Accident News. A young man working as a receptionist died after climbing an electric pole; villagers created a ruckus.    उत्तराखण्ड न्यूज Bhawali/Haldwani News ग्रामीणों ने किया  हंगामा दुर्घटना न्यूज बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करने वाला युवक बिजली के पोल पर चढ़ने से हुई मौत भवाली/हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More